नीरज पांडे की आने वाली फिल्म 'अय्यारी' की नयी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपाई की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है।
सिद्धार्थ अपने फैंस को फिल्म की शूटिंग और कश्मीर की खूबसूरत वादियों की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।
इस तस्वीर में दोनों आर्मी के यूनिफार्म में काफी जच रहें है।
आपको बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल कुछ दिनों पहले ही खत्म हुआ था। फिल्म में मनोज और सिद्धार्थ दो आर्मी मैन के ऐसे किरदार में हैं जो अलग-अलग विचार रखते हैं लेकिन उनका नजरिया एक जैसा ही है।
फिल्म में मनोज वाजपेयी सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।
#Aiyaary is also a tale of friendship at the heart of it. Brace yourselves! #ATaleOfTrickery @S1dharthM @BajpayeeManoj @ShitalBhatiaFFW pic.twitter.com/GFEAegs7oy
— Aiyaary (@aiyaary) June 29, 2017