अभिनेता मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'अय्यारी' को रिलीज तारीख मिल गई है। ट्रेड ऐनेलिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।
फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे की अय्यारी अगले साल 9 फरवरी मे रिलीज होगी। फिल्म में मनोज और सिद्धार्थ एक आर्मी अफसर के तौर पर नजर आएंगे।