फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मदद को आगे आए मसान के निर्देशक

Thu, 05 May 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'मसान' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नेशनल अवार्ड पाने वाले नीरज घवान महाराष्ट्र में सूखे से जूझ रहे किसानों की मदद को आगे आए हैं। उनके साथ ही 'दम लगा के हंयसा' के गाने 'मोह मोह के धागे' के लिए नेशनल अवार्ड पाने वाले वरुण ग्रोवर ने भी अपनी ईनामी राशि किसानों की मदद को दी है।
विज्ञापन


नीरज ने अपनी ईनामी राशि 1.25 लाख से पचास हजार रुपये और वरुण ने 1 लाख रुपये महाराष्ट्र के सूखा पीड़ित किसानों की मदद को देने की बात कही है। नीरज ने कहा कि यो बहुत छोटी सी रकम है लेकिन ये अगर हम बड़ी राशि नहीं दे सकते तो इसका ये मतलब नहीं कि हम कुछ भी ना करें। उन्होंने कहा कि जो हम सो बन पड़े हमको करना चाहिए।

पिछले काफी समय से महाराष्ट्र राज्य का बड़ा हिस्सा सूखे की चपेट में है। इससे किसाने खासतौर से बेहद परेशान हैं, किसानों की आत्महत्या के मामले भी महाराष्ट्र में हाल के दिनों में बहुत बढ़े हैं। इसको देखते हुए बॉलीवुड और महाराष्ट्र फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सितारे मदद को आगे आए हैं। आमिर खान, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे सितारे भी सूखा पीड़ितों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Of course, it's a small amount, but my intent to make it public is to draw attention to agrarian crisis & encourage possible contributions. — Neeraj Ghaywan (@ghaywan) May 4, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें