बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता पिछले काफी समय से बैक टू बैक रिलीज हुई अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री की अदाकारी से सजी फिल्म 'ऊंचाई' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नीना गुप्ता जहां इन वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अभिनेत्री की निजी जिंदगी ने हमेशा ही बी-टाउन में सुर्खियां बटोरी हैं। बिन ब्याही मां बनीं नीना गुप्ता अपनी बेटी मसाबा गुप्ता से बेपनाह प्यार करती हैं। वह अक्सर अपने बेटी के लिए प्यार जताती रहती हैं और एक बार फिर अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में मसाबा के लिए अपने प्यार का खुलासा कर दिया है।