नीना गुप्ता ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की तरह काश उन्हें भी ग्लोबल एक्सपोजर मिला होता। नीना ने कहा कि जब वह इन सभी एक्ट्रेस को इस तरह के बड़े इवेंट्स में देखती हैं उन्हें जलन होती है।
इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लगातार मेट गाला की चर्चा हो रही है। वहीं, भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को जलन हो रही है। दरअसल हाल ही में नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्हें आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिलने वाले ग्लोबल एक्सपोजर से जलन होती है।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों होती है जलन
नीना गुप्ता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मेट गाला को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की तरह काश उन्हें भी ग्लोबल एक्सपोजर मिला होता। नीना ने कहा कि जब वह इन सभी एक्ट्रेस को इस तरह के बड़े इवेंट्स में देखती हैं उन्हें जलन होती है। एक्ट्रेस ने आगे अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि अपने गुजरे वक्त को याद करती हूं तो लगता है कि काश उन्हें भी ऐसे मौके मिले होते, तो शायद मैं भी कुछ अच्छा अपनी लाइफ में हासिल कर पाती। ऐसे गाउन पहन कर रैंप पर वॉक करते हुए जब वो इन एक्ट्रेस को देखती हैं तो जलन होती है। हालांकि जलन वाली बात उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में कही थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह देख अच्छा भी लगता है।
मसाबा के डिजाइन किए कपड़े पहनेंगी नीना
नीना ने बताया कि अगर उन्हें कभी भी इस तरह के इंटरनेशनल इवेंट्स में जाने का मौका मिला तो वह गाउन की जगह साड़ी पहनना पसंद करेंगी। साथ ही अगर किसी भी तरह के डिजाइनर आउटफिट्स पहनने होंगे तो मैं अपनी बेटी मसाबा के डिजाइन किए हुए कपड़ों को पहनूंगी।
मेट गाला में आलिया-प्रियंका ने की थी शिरकत
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड में शामिल हुई थीं। उस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। वहीं, प्रियंका और आलिया भट्ट कुछ दिनों पहले मेट गाला में पहुंची थी। जहां पर दोनों के आउटफिट और लुक की जमकर चर्चा भी हुई थी।