बॉलीवुड की बेबाक और दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री मुंबई के नेहरू सेंटर में एक आर्ट फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंची थी।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने पंचायत, पंचायत 2 सीरीज के अलावा बधाई हो जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें किसी व्यक्ति के जरिए उनकी फोटो खींची जा रही थी, जिसको लेकर अभिनेत्री खासी नाराज नजर आई हैं।