फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुईं नीना गुप्ता, कहा- साथ डिनर नहीं करने का रहेगा पछतावा

Thu, 13 Apr 2023 11:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सतीश कौशिक के खास दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक संगीतमय शाम का आयोजन किया था, जिसमें नीना गुप्ता भी पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने अभिनेता को याद किया।
विज्ञापन
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज जन्म दिवस है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। अभिनेता के खास दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक संगीतमय शाम का आयोजन किया था, जिसमें नीना गुप्ता भी पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने सतीश को याद किया।

विज्ञापन

नीना गुप्ता - फोटो : social media
दरअसल, नीना ने अपने मातृत्व के दिनों को याद करते हुए बताया कि मैं गर्भवती थी और यह एक विवादित प्रेगनेंसी थी। मैं इसे लेकर बहुत तनाव में थी और सोच रही थी कि मुझे क्या करना चाहिए। मैं प्रेगनेंसी के दौरान ओम पुरी और सतीश कौशिक से ही मिलती थी। सतीश हमेशा मुझसे कहते थे कि नैंसी तू चिंता मत कर, अगर तेरा बच्चा काले रंग का हुआ तो मैं बोल दूंगा मेरा है। किसी को शक भी नहीं होगा, तब मैं सोचती थी कि कोई ऐसा करने की सोच कैसे सकता है।

Rhea Chakraborty: तीन साल बाद सेट पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो साझा कर बोलीं- समय मुश्किल था लेकिन...

नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना और सतीश ने एक साथ फिल्म 'कागज 2' में काम किया था। नीना ने सेट पर सतीश के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। नीना ने कहा कि मैंने सतीश कौशिक के साथ 'कागज 2' में काम किया था। हम जब भी मिलते थे, बस यही बात करते थे कि चलो डिनर पर चलते हैं। मैं उनसे कहती थी कि जो करना है आज कर लो, कल का कोई भरोसा नहीं। अब मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं उनके साथ डिनर पर नहीं जा पाई।

Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'
विज्ञापन

सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता ने कहा, 'सतीश मैं आपको बहुत याद करती हूं। मैंने आपके जन्मदिन पर नई ईयररिंग पहनी है, जो कि खास आपके लिए है।' बता दें कि सतीश कौशिक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। वह आठ मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Ved: रितेश-जेनेलिया की 'वेड' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें दर्शक कहां देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें