फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neelam Kothari: नीलम कोठारी ने पति समीर सोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सेलेब्स ने भी दी बधाई

Mon, 29 Sep 2025 05:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samir Soni Happy Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी के पति और एक्टर समीर सोनी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर नीलम ने सोशल मीडिया हैंडल पर समीर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 
विज्ञापन
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम@neelamkotharisoni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और ज्वेलरी डिजाइनर नीलम कोठारी ने अपने पति और अभिनेता समीर सोनी के जन्मदिन पर उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इसके साथ ही नीलम ने समीर के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

नीलम का पोस्ट
नीलम ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में समीर के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो @samirsoni123।' इन तस्वीरों में दोनों अपनी बेटी अहाना के साथ, एक-दूसरे को गले लगाते और बर्फीले पहाड़ों के सामने छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

 

सेलेब्स ने भी दी बधाई
समीर को जन्मदिन के अवसर पर कई सेलेब्स ने बधाई दी है। संगीता बिजलानी, बिपाशा बसु, महीप कपूर, संजय कपूर और सोनाली बेंद्रे ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो समीर', तुषार कपूर ने लिखा, 'दिन की बहुत सारी खुशियां', चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना पांडे ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', सोफी चौधरी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सैम।
विज्ञापन

नीलम और समीर के बारे में
नीलम और समीर की प्रेम कहानी किसी फिल्म कहानी जैसी है। समीर की पहली शादी मॉडल राजलक्ष्मी से हुई थी, जो छह महीने में खत्म हो गई थी। वहीं, नीलम की शादी 2000 में ऋषि सेठिया से हुई, लेकिन वह भी टूट गई। बाद में, नीलम और समीर की मुलाकात हुई और 2011 में दोनों ने शादी कर ली। 2013 में उन्होंने बेटी अहाना को गोद लिया। काम की बात करें तो नीलम हाल ही में नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में दिखीं, जिसमें दिल्ली और मुंबई की सोशलाइट्स के बीच कहानी दिखाई गई। इसके अलावा नीलम ने एक छोटा राल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी किया है।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी', अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें