नीलम का पोस्ट
नीलम ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में समीर के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो @samirsoni123।' इन तस्वीरों में दोनों अपनी बेटी अहाना के साथ, एक-दूसरे को गले लगाते और बर्फीले पहाड़ों के सामने छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
नीलम और समीर के बारे में
नीलम और समीर की प्रेम कहानी किसी फिल्म कहानी जैसी है। समीर की पहली शादी मॉडल राजलक्ष्मी से हुई थी, जो छह महीने में खत्म हो गई थी। वहीं, नीलम की शादी 2000 में ऋषि सेठिया से हुई, लेकिन वह भी टूट गई। बाद में, नीलम और समीर की मुलाकात हुई और 2011 में दोनों ने शादी कर ली। 2013 में उन्होंने बेटी अहाना को गोद लिया। काम की बात करें तो नीलम हाल ही में नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में दिखीं, जिसमें दिल्ली और मुंबई की सोशलाइट्स के बीच कहानी दिखाई गई। इसके अलावा नीलम ने एक छोटा राल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी किया है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun: 'हैप्पी बर्थ डे क्यूटी', अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा रेड्डी को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं