NCM ने निर्माताओं को 7 जून तक आयोग की सिफारिश पर कार्रवाई की गई रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा। एनसीएम ने कहा कि कैप्टन मनजिंदर सिंह भिंडर और उनके परिवार द्वारा किए गए बलिदान को नहीं दिखाकर वेब सीरीज एक बहादुर सिख के साथ भेदभाव करती है, उन्होंने दूसरों को बचाने में अपनी जान गंवा दी। अल्पसंख्यक आयोग ने इस वेब सीरीज के निर्माताओं से कहा कि इसमें भिंडर, उनकी पत्नी और बेटे के बारे में उल्लेख किया जाए।
ट्रायल बाई फायर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि जब नई दिल्ली के उपहार सिनेमा में भीषण आग लग गई थी, उस दौरान ऑफ ड्यूटी कैप्टन मनजिंदर सिंह भिंडर ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए बाहर आने के बाद भी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की थी। उन्होंने 150 से अधिक लोगों की जान बचाई थी। इस हादसे में करीब 60 लोग मारे गए थे।