फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर निर्माता-निर्देशक दिनेश गांधी का निधन, किया था कई शानदार कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन

Sat, 31 Oct 2020 03:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कुछ दिन पहले दिनेश गांधी बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
  • दिनेश गांधी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में बनाईं।
  • दिनेश गांधी ने किच्चा सुदीप की सुपरहिट फिल्म वीरा मदकारी को प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
दिनेश गांधी - फोटो : twitter: @Filmy_Kannada
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक दिनेश गांधी का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। दिनेश गांधी ने कई शानदार कन्नड़ फिल्में बनाकर एक अलग पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिनेश गांधी का निधन शनिवार (31 अक्तूबर) सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ। कुछ दिन पहले वह बैचेनी होने की वजह से बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


उनके निधन से साउथ सिनेमा की फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके कई चाहने वाले और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश गांधी ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में बनाईं और बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से सक्रिय थे। दिनेश गांधी ने किच्चा सुदीप की सुपरहिट फिल्म वीरा मदकारी को प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म साल 2009 में आई थी।


फिल्म वीरा मदकारी ने बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म वीरा मदकारी को साल 2012 में तेलुगु भाषा में भी डब किया गया था। इस फिल्म में किच्चा सुदीप ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। गौरतलब कि दिनेश गांधी बच्चों के लिए फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण उन्हें इस फिल्म को रोकना पड़ा। इस फिल्म में दिनेश गांधी अपने बेटे को मुख्य भूमिका में रखने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इस अभिनेत्री ने सड़क पर मौजूद गरीब बच्चों को बांटा खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें