नजर अंदाज फिल्म का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसी की सवारी पर ले जाने को तैयार 'नजर अंदाज'
निर्माताओं द्वारा साझा किए गए फिल्म 'नजर अंदाज' को पोस्टर में अभिषेक बनर्जी और कुमुद मिश्रा को स्कूटर से ड्राइव करते हुए दिखाया गया है, वहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता के स्कूटर के साइड की ट्रॉली में बैठी नजर आ रही हैं। तीनों मस्ती भरे अंदाज में आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा देखा जा सकता है कि "जिंदगी खूबसूरत है, फर्क सिर्फ नजरिया का है" 'नजर अंदाज' एक कॉमेडी फिल्म है जो आपको मस्ती की सवारी पर ले जाने के साथ ही अंत में दिल को छू लेने वाला संदेश भी देगी। हंसना-हंसाना तो हर किसी को पसंद होता है और इस फिल्म के जरिए तीनों कलाकार दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
नजर अंदाज फिल्म का पहला पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुमुद मिश्रा, दिव्या दत्ता और अभिषेक बनर्जी अभिनीत फिल्म "नजर अंदाज" को विक्रांत देशमुख द्वारा निर्देशित किया गया है और यह फिल्म टी-सीरीज़, लक्ष्मण उटेकर और करिश्मा शर्मा द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होगी।