साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री सरोगेसी की मदद से जुडवां बच्चों की मां बनी हैं। एक्ट्रेस नयनतारा ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों के पूरे नामों का खुलासा कर दिया है, जिन्हें उन्होंने सरोगेसी के जरिए जन्म दिया है। नयनतारा एक अवॉर्ड फंक्शन में थीं, जहां उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के नामों के बारे में बताया।
ता दें कि शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी की मदद से अपने ट्विन्स बेटों का परिवार में स्वागत किया था। अब हाल ही में चेन्नई में एक इवेंट को अटेंड करने पहुँचीं नयनतारा ने बड़े ही खास और दिलचस्प अंदाज में अपने दोनों बेटों के नाम बताए। अपने बेटो के नाम की घोषणा करते हुए नयनतारा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है।
चेन्नई में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं नयनतारा के इस वीडियो को उनके एक फैन ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नयनतारा पूरी खुशी और एक्साइटमेंट के साथ अपने दोनों बेटों का नाम दुनिया को बता रही हैं। उन्होंने बेटों का पूरा नाम बताते हुए कहा कि उनके पहले बेटे का नाम उयिर रुद्रोनिल एन. शिवन है और उनके दूसरे बेटे का नाम उलाग धैवाग एन. शिवन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'फाइनली नयनतारा ने अपने जुडवा बेटों का नाम बता दिया है।