फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Wife Video: नवाज की पत्नी आलिया ने अभिनेता पर लगाया रेप का आरोप, रोते हुए बोलीं- बच्चों को नहीं...

Fri, 24 Feb 2023 05:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर वह रोती हुई नजर आ रही हैं। आलिया ने नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कह रही हैं, नवाज ने कोर्ट में कल केस दायर किया है कि उनको बच्चों की कस्डटी चाहिए।
 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों के अलावा इन दिनों निजी वजहों से सुर्खियों में हैं। नवाज का अपनी पत्नी आलिया और पूर्व पत्नी जैनब के साथ विवाद चल रहा है। लेकिन आलिया के साथ नवाज का मामला इन दिनों ज्यादा सुर्खियों में है। हर दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों नवाज की हाउसहेल्प ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे और दुबई में फंसे होने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन वह खुद अपने आरोपों से मुकर गई थीं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पत्नी आलिया ने रेप का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर वह रोती हुई नजर आ रही हैं। आलिया ने नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कह रही हैं, नवाज ने कोर्ट में कल केस दायर किया है कि उनको बच्चों की कस्डटी चाहिए। तुम पैसे से सब कुछ खरीद सकते हो नवाज, लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते। नवाज को बच्चों को आज तक डायपर पहनाना नहीं आता, वो उनका क्या ख्याल रखेंगे और आज वो हमसे बच्चों को चुराना चाहते हैं। नवाज एक कायर पिता हैं, वह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं'।

इसे भी पढ़ें- Potluck Season 2 Review: किताबी लिखावट सी सोनी लिव की सिट कॉम सी सीरीज, सारे एपिसोड देखना अपने आप में चुनौती

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वीडियो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है, 'एक महान अभिनेता जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर, उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चों को नाजायाज बोलती है और वो घटिया आदमी चुप रहता है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत सबूत के साथ दर्ज कराई है। चाहे कुछ भी हो जाए इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी। आलिया कि इस पोस्ट से साफ हो गया है कि उन्होंने नवाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।  
 
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
वहीं दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस विवाद में अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया को सुझाव दिया है कि वे अपने मतभेदों के बच्चों के लिए आपस में सुलझाने की कोशिश करें। बता दें कि कल यानि गुरुवार को नवाज ने हैबियस कॉर्पस याचिका के साथ हाईकोर्ट का रुख किया था,  जिसमें उनकी 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे की जानकारी उन्हें देने के लिए उनकी पूर्व पत्नी जैनब को निर्देश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें