छोटे-छोटे रोल कर बड़े परदे पर पहुंचे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल, कल यानी 6 जुलाई से नेट फ्लिक्स पर उनकी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स शुरू हो रही है। इस सीरिज में सिद्दीकी के अलावा एक्टर सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
बता दें कि यह वेब सीरीज विराम चंद्र के अंग्रेजी नॉवेल पर आधारित है। सीरीज का नाम भी नॉवेल के नाम पर ही रखा गया है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली उन तमाम बातों को दिखाया जाएगा जिससे कई लोग गुजरते हैं। क्राइम तो इस सीरीज में होगा ही साथ ही साथ इसमें लवस्टोरी का तड़का भी लगाया जाएगा।
इस सीरीज का फिल्म देव डी के डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मिलकर निर्देशन कर रहे हैं।
सीरीज में नवाजुद्दीन का किरदार काफी दिलचस्प है और वह एक आम आदमी के रोल में नजर आएंगे। वहींं, सैफ ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं तो राधिका नवाजुद्दीन के अपोजिट नजर आएंगी। बता दें कि एक बार फिर राधिका अपने बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली हैं।