फिल्म 'फोबिया' में राधिका आप्टे की शानादर एक्टिंग देखने को मिली थी और अब मेकर्स इसका सीक्वल बनाने को तैयार हैं। पवन क्रिपलानी के डायरेक्शन में बन रही 'फोबिया 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे।
पहले पार्ट में राधिका को भीड़ से डर लगता था तो वहीं इसके दूसरे पार्ट में नवाज का ऊंचाइयों से डर दिखाया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में नवाज को प्लेन में दिखाया जाएगा और इसकी पूरी शूटिंग फ्लाइट में ही की जाएगी। नवाज 'चंदा मामा दूर के' की शूटिंग पूरी करने के बाद इस पर काम शुरू करेंगे।
बताया जा रहा है कि 'मुन्ना माइकल' की शूटिंग खत्म करने के बाद ही नवाज को ये रोल ऑफर कर दिया गया था। 'फोबिया 2' के लिए नवाज काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में या अगले साल फरवरी में शुरू की जाएगी।