फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान लड़की से डेट की खबरों पर भड़के नवाज, मैग्जीन को भेजा नोटिस

Tue, 21 Mar 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
विज्ञापन
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने फिल्मफेयर मैग्जीन को लीगल नोटिस भेजा है। नवाज ने मैग्जीन पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि फिल्मफेयर मैग्जीन में 8 मार्च को एक लेख छपा था जिसमें नवाजुद्दीन को एक लड़की के साथ दिखाया गया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये औरत नवाज की शादीशुदा जिंदगी में आई दूसरी औरत है।  नवाज ने आरोप लगाया कि इस खबर से लोगों के सामने उनकी छवि खराब हो रही है और ऐसा संदेश जा रहा है कि वो अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं।

नोटिस में ये भी कहा गया है कि इसके कारण उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा और उनसे बेहूदे सवाल भी पूछे गए।

नवाज ने मैग्जीन से माफी की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है मैग्जीन सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण वाला लेख लिखे और मामले की सही तस्वीर पेश करे।
विज्ञापन

मंटो के रोल में दिखेंगे नवाज

Nawaz In & As Manto
नवाजुद्दीन जल्द ही नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म पाकिस्तान के लेखक मंटो के जीवन पर आधारित है।

इस साल आई उनकी फिल्म 'रईस' में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी ये मानना था कि फिल्म में नवाज का किरदार शाहरुख पर भारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें