फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: एक्टर्स को लेकर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-पैसे के लिए साल में करते हैं 4-5 फिल्में

Sun, 11 Dec 2022 04:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता, उनकी फीस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की। नवाजुद्दीन ने एक्टर्स के साल में चार या पांच फिल्में करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। अभिनेता ने अभी तक के अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है। सरफरोश में एक छोटे से रोल से शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं, अब अभिनेता बॉलीवुड सिलेब्स को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि वह सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन

हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेता, उनकी फीस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की। नवाजुद्दीन ने एक्टर्स के साल में चार या पांच फिल्में करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया। अभिनेता ने कहा, 'एक्टर्स एक साथ 4-5 फिल्मों में काम इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें पैसे चाहिए होते हैं, जब एक फिल्म में पैसा नहीं मिलेगा तो 4-5 फिल्में साथ ही करेगा। एक्टर्स कई शिफ्टों में काम करते हैं और एक के बाद एक फिल्में करते हैं। ऐसे में डायरेक्टर भी इस सिस्टम के साथ कंफर्टेबल हो चुके हैं। और मैं साल में एक भी फिल्म करने के लिए तैयार हूं, लेकिन शर्त है कि मुझे अच्छे पैसे मिले।'

Disha Patani- Aleksandar Alex: दिशा के साथ रिश्ते पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम एक साथ रहते थे और...

इसके अलावा नवाजुद्दीन ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए परेशान न होने की बात कही। उनका मानना है कि जो अभिनेता बॉक्स ऑफिस के लिए परेशान होते हैं, वे भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता को बॉक्स ऑफिस की बात क्यों करनी चाहिए? वहीं, हर फिल्मों के लिए 100 करोड़ चार्ज करने वाले अभिनेताओं ने ही फिल्म को नुकसान पहुंचाया है। छोटे बजट की फिल्में को नुकसान नहीं पहुंचता। जब किसी फिल्म का बजट लिमिट से ज्यादा होता है, तो वह फ्लॉप ही होती है। फिल्म फ्लॉप होने पर अभिनेता, निर्देशक या कहानीकार फ्लॉप नहीं होते हैं। यह फिल्म का बजट होता है जो इसे हिट या फ्लॉप बनाता है।'

Virushka: एनिवर्सरी पर अनुष्का ने विराट कोहली को बनाया 'भूत', लिखा- जानती हूं, मेरे पीछे तुम हमेशा...
विज्ञापन

इसके आगे उन्होंने कहा, 'हमें फिल्म के हिट या फ्लॉप होने से परेशान नहीं होना चाहिए। साथ ही हमें बजट और बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचे बिना फिल्में बनानी चाहिए। सिनेमा को प्रोग्रेसिव होना चाहिए। मैं एक छोटे से गांव से हूं और 'एक डॉक्टर की मौत' फिल्म देखकर मैं काफी प्रभावित हुआ था। अगर मेरे जैसा साधारण आदमी फिल्म से प्रेरणा ले सकता है, तो सिनेमा में बदलाव की संभावनाएं असीम हैं। 

Bollywood: जब उर्फी के रंग में रंगीं ये हसीनाएं, अनन्या पांडे का अवतार देख यूजर्स ने भी पकड़ लिया था अपना सिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें