फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंटों की प्रमोशन को आए नवाजुद्दीन का खुलासा, एक रुपया फीस थी, वो भी नहीं मिली

Wed, 19 Sep 2018 07:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
विज्ञापन
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म मंटो से लोगों के दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्म में नबाजउद्दीन मंटो के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। बुधवार को फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नवीजुद्दीन और फिल्म की डॉयरेक्टर नंदिता दास दिल्ली आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कई खुलासे भी किए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Nawazuddin Siddiqui
अभी तक नहीं मिली मुझे एक रुपया फीस

एक सवाल के जवाब में नवाजुद्दीन ने कहा कि यह मेरी अब तक की सबसे दमदार फिल्म हैं। फिल्म में फीस को लेकर नवाजउद्दीन ने कहा कि मुझे फिल्म की फीस अभी तक नहीं मिली है। नंदिता अभी तक मेरी कर्जदार है। उन्होंने कहा कि पर्सनली किरदार को निभाना चाहता था। मंटो मेरे पसंदीदा लेखक हैं, मैंने उनकी कई कहानियां पढ़ी हैं। यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। मैंने फिल्म की फीस एक रुपया इसलिए लिया क्योंकि मैं एक एक्टर हूं, तो फीस लेना मेरा धर्म है। लेकिन यह फिल्म मैं खुद करना चाहता था इसलिए फिल्म के लिए मैंने एक रुपया फीस ली है। नवाजुद्दीन के अलावा ऋषि कपूर, गुरदास मान और जावेद अख्तर जैसे कलाकारों ने भी मेहनताने के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया है।
 
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui

आज जरूरत है लेखकों के उपर फिल्म बनाई जाए
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म मंटो से लोगों के दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्म में नबाजउद्दीन मंटो के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे।
नवाजुद्दीन ने कहा कि जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तब हमें पता चला कि आज तक लेखकों के ऊपर कोई फिल्म नहीं बनी है। मैं इस बात को सुनकर बढ़ा अचंभित हुआ। समाज ने हमें कई अच्छे लेखक दिए है, जिसमें से मंटो एक हैं। आज के युवाओं को सामाजिक बातों से जोड़ने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लेखकों पर एक फिल्म बनाई जाए। फिल्म मंटो 21 सितंबर को सिनेमा घरों में हाजिरी लगाएगी। फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास हैं।
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें