इस फिल्म से उनके लुक और ट्रांसजेंडर किरदार को लेकर नवाजुद्दीन पहले ही खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया वह अनुराग कश्यप संग सक्रीन साझा करते हुए काफी असहज हो गए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों अपनी फिल्म हड्डी को लेकर चर्चा में थे। 'अफवाह' और 'टीकू वेड्स शेरू' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अभिनेता फिल्म 'हड्डी' में नजर आए थे। इस फिल्म से उनके लुक और ट्रांसजेंडर किरदार को लेकर नवाजुद्दीन पहले ही खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया वह अनुराग कश्यप संग सक्रीन साझा करते हुए काफी असहज हो गए थे।
विज्ञापन
हड्डी में अनुराग संग स्क्रीन साझा करते वक्त असहज हो गए थे नवाज
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार लोकप्रिय फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ फिल्म हड्डी में देखा गया था, जिन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। इस भूमिका को करने के बाद नवाज ने स्वीकार किया कि दर्शक उन्हें गंभीर, गहन भूमिकाओं में देखना पसंद करते हैं। यह एक ऐसी दिशा है जिसमें वह गहराई तक जाने का इरादा रखते हैं।
इंटरव्यू में आगे फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ स्क्रीन साझा करने पर नवाज ने कहा, 'मुझे लगता रहा कि जब हम सीन कर रहे थे तो मुझे लगा कि वह मुझे टोकेंगे और कहेंगे 'तुम सीन ठीक से नहीं कर रहे हो। इसे इस तरह करो या उस तरह करो।' मुझे खुशी थी कि उन्होंने मुझे सही नहीं किया बल्कि हम दोनों के साथ खुशी-खुशी काम किया है।'