बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी अभियन के बल पर लोगों का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता ने वेब शो सेक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे के अपने किरदार से काफी लोकप्रियता पाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनके ओटीटी पर काम न करने के बयान ने सबको हैरान कर दिया था।