फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी और हाउसहेल्प के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार बोले नवाज, कहा- मेरी बस यही अपील है...

Wed, 22 Feb 2023 04:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है। अभिनेता की पत्नी ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं। अभिनेता की पत्नी ने कहा था कि उनको घर में कैद रखा जाता है और बेसिक जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउस हेल्प ने भी नवाज पर आरोप लगाए थे। लेकिन बाद में वह अपने आरोपों से मुकर गई और उनको क्लीन चिट दे दी। इन सब विवाद के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार इस मामले पर रिएक्ट किया है।    

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बयान
हाल ही में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मीडिया ने बातचीत की और पूछा कि पत्नी व नौकरानी की तरफ से जो वीडियो सामने आए थे, वह दोनों जो भी आरोप लगा रही हैं, उसपर आप क्या कहना चाहते हैं। इसपर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जवाब दिया, 'इस बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं...हां इस बीच में मेरे बच्चों की स्कूलिंग पर असर पड़ रहा है...मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते हैं और वो यहां एक महीने से हैं। मेरी बस यही अपील है कि मेरे बच्चे स्कूल जाएं, बस। और मैं कुछ कहना नहीं चाहता'।

इसे भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

पत्नी आलिया ने कही यह बात
बता दें कि पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने एक वीडियो साझा किया था। जिसमें अभिनेता अपने घर के बाहर खड़े थे और उनकी पत्नी नवाज पर आरोप लगा रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया ने कहा था कि उनको घर में कैद रखा जाता है, बाहर नहीं जाने दिया जाता। उनके जो भी दोस्त आते हैं, उनको भी अंदर जाने नहीं दिया जाता है। आलिया और नवाजुद्दीन के बीच प्रॉपर्टी को लेकर शुरू हुआ मसला अब बढ़ता ही जा रहा है। आलिया नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।

हाउसहेल्प ने लगाए थे आरोप
वहीं अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउसहेल्प ने भी कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन पर आरोप लगाया था। आलिया के वकील ने हाउसहेल्प का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया था, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थीं और कह रही थीं कि नवाजुद्दीन ने उनकी दो महीने की सैलरी नहीं दी, गलत तरीके से उनकी हायरिंग की गई है और अब वह दुबई में फंस गई हैं। लेकिन इस वीडियो के जारी करने के अगले दिन ही हाउसहेल्प ने नवाज पर लगाए सारे आरोपों को खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें- Fast X: फास्ट एंड फ्यूरियस के फ्रेंचाइजी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन महीने पहले शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

नवाज के भाई ने भी सुनाई खरी-खोटी
जब नौकरानी ने अपना बयान वापस लिया तो एक्टर के भाई ने ट्वीट कर नवाज को खूब खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि नवादुद्दीन ने हाउसहेल्प को पैसे देकर खरीद लिया है, लेकिन वह कबतक ऐसा करेंगे। इतना सब होने के बाद आज पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बारे में बात की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें