फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: कोल्ड ड्रिंक विवाद पर पहली बार खुलकर बोले नवाजुद्दीन, कहा- नहीं पहुंचनी चाहिए चोट

Fri, 12 May 2023 05:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एड को लेकर उठ रही आपत्ति के बाद कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने एक बयान जारी कर बंगाली समुदाय की भावनाओं को अनजाने में चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। इसपर नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने माफी मांगी, है ना? और मैं क्या कहूं।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपने और पत्नी आलिया संग विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद खत्म होता नजर आ रहा है, लेकिन अभी अभिनेता की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। कुछ समय पहले नवाज ने एक कोल्ड ड्रिंक का एड किया था, जिसके बंगाली वर्जन को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। अब पहली बार इस मामले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलकर अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने क्या कहा
एड को लेकर उठ रही आपत्ति के बाद कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने एक बयान जारी कर बंगाली समुदाय की भावनाओं को अनजाने में चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। इसपर नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने माफी मांगी, है ना? और मैं क्या कहूं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना सही है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। वह एड डबिंग था, उसमें मेरा कोई डायलॉग नहीं था। अब मेकर्स ने इसपर माफी मांग ली है तो मैं इसे पॉजिटिव वे में देखता हूं। किसी को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  Sucharita Biswas: बंगाली एक्ट्रेस सुचरिता बिस्वास के घर में हुआ हमला, पूर्व पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
बता दें कि इस एड को मूल रूप से हिंदी में शूट किया गया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के वकील दिब्यायन बनर्जी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कोल्ड ड्रिंक कंपनी इंडियन डिविजन के सीईओ के खिलाफ बंगालियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि विज्ञापन में जो कहा गया है उससे बंगाली समुदाय को दुख पहुंचा है। उन्होंने इसके बंगाली वर्जन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें