तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस की पुलिस में की गई लिखित शिकायत दर्ज करवाने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन भाभी का रोल करने वाली जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री की शिकायत के मुताबिक प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और क्रू के कुछ सदस्यों ने उनका यौन शोषण किया। मेकर्स पर आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की थी। अब यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की शिकायत दर्ज करने की खबर को कन्फर्म किया और साथ ही ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
असित मोदी का रिएक्शन आया सामने
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही है।
इसके अलावा शो में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदावरकर ने भी एक्ट्रेस द्वारा मेकर्स पर लगाए गए आरोपों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं ये भी नहीं जानता उन दोनों के बीच क्या है'।