फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jogira Sara Ra Ra: द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस धमाल का असर, नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज आगे खिसकी

Tue, 09 May 2023 12:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमाम विवादों के बीच फिल्म द केरल स्टोरी को मिले दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पांचवे दिन से ओपनिंग ली। वहीं, फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
'जोगीरा सारा रारा' फर्स्ट लुक पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम विवादों के बीच फिल्म द केरल स्टोरी को मिले दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आठ करोड़ से ओपनिंग ली। वहीं, फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि पहले वीकएंड में यह फिल्म आसानी से 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर चल रही द केरल स्टोरी की आंधी को देखते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगी रा सारा रारा की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। मेकर्स ने 12 मई को फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


कुशन नंदी के द्वारा डायरेक्टर 'जोगीरा सारा रा रा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'जोगी प्रताप' के रोल में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ नेहा शर्मा 'डिंपल' के किरदार में दिखेंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में संजय मिश्रा और महाअक्षय चक्रवर्ती भी अपने काम दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बड़ा दी गई है।

बता दें कि इस फिल्म का मजेदार टीजर पहले ही जारी कर दिया जा चुका है। और कल ही इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'बबुआ' भी रिलीज कर दिया है, जिसमें नवाजुद्दीन और नेहा शर्मा मस्तीभरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म के दो गाने टॉर्चर और कॉकटेल पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इन स्टार्स ने खोला बॉलीवुड माफियाओं का काला चिट्ठा, ऐसे-ऐसे खुलासे कि सुनकर कान सन्न रह जाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें