फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी जैनब के खिलाफ मां ने दर्ज कराई FIR, संपत्ति विवाद से जुड़ा है मामला

Mon, 23 Jan 2023 02:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी जैनब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने जैनब को पूछताछ के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने अभिनेता की पत्नी जैनब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। आरोप है कि जैनब का नवाजुद्दीन की मां से विवाद हुआ था, जो अब पुलिस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


संपत्ति को लेकर हुआ विवाद
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां की शिकायत के बाद मुंबई वर्सोवा पुलिस ने जैनब को एफआईआर के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। अभिनेता की पत्नी जैनब के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज  किया गया है। जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दीन की मां और उनकी पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। 
 
घर में घुसकर जैनब किया हमला
पुलिस ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने आरोप लगाया है कि जैनब ने घर में घुसकर उनके साथ बहस की और उसके बाद उनके ऊपर हमला किया। पुलिस ने आगे बताया कि जैनब के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 के तहत( चोट, मारपीट या गलत तरीके से रोकने के बाद घर में घुसना), 323 और अन्य अपराध के तहत केस को दर्ज किया गया है। जैनब से इस पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं जैनब

विज्ञापन

जैनब उर्फ आलिया नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी। वहीं, कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई थीं। यहां तक की दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस दौरान अभिनेता की पत्नी ने उनके परिवार पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। 


यह भी पढ़ें-Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, प्यार लुटाने के लिए ग्रिल पर चढ़े शाहरुख
विज्ञापन


दो फिल्में हैं लाइन में
नवाजुद्दीन बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। अभिनेता को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। अभिनेता अपनी आने वाली दो फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं। वह 'टीकू वेड्स शेरू' और 'बोले चूड़िया' में नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें-Ae Watan Mere Watan: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें