निर्माताओं का पोस्ट
रवि वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन के साथ कई तस्वीर शेयर की, जिसमें वे फिल्म का क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए हैं। इस पोस्ट में पूरी टीम भी एक ग्रुप फोटो में दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अब बम फटेगा या कुछ और? उस अराजकता के लिए तैयार हो जाइए जो आपको रहस्य और डार्क कॉमेडी के साथ बांधे रखेगी... ब्लाइंड बाबू की यात्रा शुरू।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का करियर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'सरफरोश' से अपना करियर शुरू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों से मिली। उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरी में काम किया है और उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड्स और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Tabu: 'हमारा साउथ का धमाका': तब्बू ने विजय सेतुपति के साथ पुरी जगन्नाध की अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू