फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuudin Siddiqui: जल्द हो जाएगा नवाजुद्दीन का तलाक, आलिया सिद्दीकी ने किया कंफर्म

Wed, 29 Mar 2023 02:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने समझौते लिए उनसे संपर्क की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी संग विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस उनकी कथित पत्नी ने इस बात को कंफर्म किया है कि लंबे समय से चला आ रहा यह झगड़ा जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि तलाक की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगी
विज्ञापन

आलिया ने कही ये बात

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, आलिया ने पुष्टि की है कि उनकी कानूनी लड़ाई जल्द ही तलाक के साथ समाप्त होने वाली है क्योंकि कार्यवाही शुरू हो गई है। उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने समझौते लिए उनसे संपर्क की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने आगे कहा कि तलाक पक्का होगा और वह अपने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी लड़ेंगी। आलिया ने यह भी बताया कि एक्टर की ओर से दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए अर्जी दी गई है, लेकिन बच्चे अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहते हैं। आलिया ने खुलासा किया कि वह वर्तमान में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही है, जिसे उन्हें 30 मार्च तक खाली करना था, लेकिन उन्होंने इसके मालिक से एक महीने के एक्सटेंशन का अनुरोध किया है, क्योंकि वह अब तक दूसरा आवास नहीं ढूंढ सकी हैं।

यह भी पढ़ें- Sunil Grover: हार्ट अटैक से जूझने पर छलका सुनील का दर्द, बोले- लगता था नहीं कर पाऊंगा दोबारा वापसी
इन फिल्मों में नजर आएंगे नवाजुद्दीन

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 में देखा गया था। फिल्म में वह निगेटिव रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। उनके अपकमिंग प्रोजक्ट्स की बात करें तो अभिनेता जल्द ही टीकू वेड्स शेरू में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाते नजर आने वाले हैं।  इसके अलावा वह नूरानी चेहरा और बोले चूड़ियां जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें