फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'उसने मेरा आत्मविश्वास तोड़ दिया', नवाज ने साझा किया 16 साल की बेटी से जुड़ा किस्सा

Mon, 27 Apr 2026 05:37 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nawazuddin Siddiqui On His Daughter: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी शोरा के बारे में कई खास बातें बताई हैं। उन्होंने बेटी से जुड़ा एक खास किस्सा भी शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
बेटी शोरा के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बताया है कि उनकी 16 साल की बेटी शोरा को एक्टिंग का कितना शौक है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उनकी ज्यादातर फिल्में नहीं देखी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह उनके 'खराब' डांस की आलोचना करती है और उनसे डांस न करने की गुजारिश करती है। नवाजुद्दीन के मुताबिक उसकी सच्ची राय ने उनका 'कॉन्फिडेंस' खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui
शोरा को है एक्टिंग का शौक
जूम से बातचीत में नवाजुद्दीन से पूछा गया कि इंटरनेट पर लोग शोरा की खूबसूरती की इतनी तारीफ करते हैं। ऐसे में क्या उसका बॉलीवुड में आने का कोई प्लान है। इस पर उन्होंने कहा, 'वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेगी, फिर हम देखेंगे। हालांकि, उसे एक्टिंग का बहुत शौक है। सभी बेटियां अपने पिता के साथ सीधी-सादी होती हैं। उसने मेरी ज्यादातर फिल्में नहीं देखी हैं। हो सकता है उसने चुपके से 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखी हो।'

 

बेटी ने नवाजुद्दीन के डांस पर किया कमेंट
नवाजुद्दीन ने आगे कहा 'वह (शोरा) मेरे डांस को लेकर मेरी आलोचना करती रहती है। वह मुझसे कहती है कि मैं डांस न करूं। उसने मेरा कॉन्फिडेंस खत्म कर दिया है। अब डांस को लेकर मेरा कॉन्फिडेंस कम हो गया है। मैं फिर से डांस करने की कोशिश करूंगा।'
 
विज्ञापन

ट्रेनिंग ले रही हैं शोरा
इससे पहले, फिल्म चैम्पियन के साथ बातचीत में नवाजुद्दीन ने अपनी बेटी शोरा के एक्टिंग के शौक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा 'मेरी बेटी अभी ट्रेनिंग ले रही है। उसने खुद जाकर परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में एडमिशन लिया, हाथ जोड़कर टीचर के सामने उसने कहा, 'मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं,''

'टॉक्सिक' से लेकर 'रामायण' और 'शक्ति शालिनी' तक, इन अपकमिंग फिल्मों में कलाकार निभाएंगे डबल रोल

नवाजुद्दीन का वर्कफ्रंट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही आदित्य कृपलानी की फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' में नजर आएंगे। उनके पास 'तुम्बाड 2' भी है, जिसकी शूटिंग कुछ हफ्ते पहले शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें