फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर से लेकर शाहिद कपूर तक, बॉलीवुड में इन स्टार्स के भाई-बहनों ने दिखाया एक्टिंग में दमखम; देखें लिस्ट

Mon, 27 Apr 2026 03:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Star Siblings in Acting: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके सिबलिंग्स भी उनके नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग लाइन में आए। उन्होंने केवल एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी जगह भी बनाई। देखें लिस्ट...

विज्ञापन
रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि स्टार्स के बाद उनके बच्चे या परिवार के दूसरे सदस्य भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं। अब सिर्फ स्टार किड्स ही नहीं, बल्कि उनके सिबलिंग्स (भाई-बहन) भी बड़े पर्दे और ओटीटी पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धिमा कपूर (रणबीर कपूर की बहन) 
हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। वह रणबीर कपूर की बहन हैं। रिद्धिमा ने ‘दादी की शादी’ फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कपिल शर्मा और नीतू कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी कपूर (जान्हवी कपूर की बहन)
वहीं जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी अब फिल्मों में नजर आ रही हैं। खुशी ने ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

ईशान खट्टर (शाहिद कपूर के भाई)
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी एक्टिंग में अच्छा काम कर रहे हैं। ईशान ने ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी और इसके बाद कई फिल्मों और वेब शोज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया।

सैफ अली खान और सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान (सैफ अली खान की बहन)
अगर बात पटौदी परिवार की करें, तो सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान दोनों ही एक्टिंग में अपना नाम बना चुके हैं। सोहा ने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वे ‘छोरी 2’ में नजर आईं थीं, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। 

विज्ञापन

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इब्राहिम अली खान (सारा अली खान के भाई)
वहीं नई जनरेशन में सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान भी चर्चा में हैं। सारा पहले से ही इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके भाई भी कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं, जैसे- ‘नादानियां’ और ‘सरजमीं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें