फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का नया पोस्टर आउट, कल रिलीज होगा टीजर

Thu, 08 Jun 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'बाबूमोशाय बंदूकबाज'
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नवाज बाबू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के पहले पोस्टर में नवाज का पीछे से लुक दिखाया गया था जिसमें उन्होंने लुंगी के पीछे बंदूक लगाई हुई थी। वहीं इस पोस्टर में उन्हें सामने से दिखाया गया है और बंदूक भी लुंगी में आगे लगी हुई है।
विज्ञापन


इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कल आते हैं हम'। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कल 11 बजे इसका टीजर रिलीज किया जाएगा।

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए नवाज ने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है। 

Kal aate hain milne! #1DayToGo for #BabumoshaiTeaser Tune in to my Facebook live tomorrow at 11 am @BabuBandookbaaz #BabumoshaiBandookbaaz pic.twitter.com/ax1kt4rQDA— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) June 8, 2017


फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाज इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें