फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉम' में अपने लुक को लेकर नवाजुद्दीन ने किया ये खुलासा

Wed, 19 Apr 2017 07:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हर फिल्म में अपने लुक और किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' में आधे गंजे और चश्मा लगाए नजर आएंगे। इस लुक में वो अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन


फिल्म 'मॉम' के लुक के बारे में बात करते ह्ए नवाजुद्दीन ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवर ने कुछ अलग करने का प्लान किया था, और इस लुक को फाइनल करने में हमें 15 दिन लगे।

इसे भी पढ़े- पत्रकार पर भड़कीं जरीन खान, बोलीं- आपको पता नहीं लड़कियों से बात कैसे करते हैं ?

नवाजुद्दीन ने बताया कि आमतौर पर पहले किरदार सोचा जाता है इसके बाद लुक पर चर्चा होती है। लेकिन इस फिल्म के लिए अलग तरह से काम हुआ। हमने कई लुक ट्राय किए।इस किरदार के लिए हमने नकली बॉडी पार्ट का इस्तेमाल किया जिसे लगाने और हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगता था। वहीं मुंबई और दिल्ली की गर्मी में शूट करना भी काफी मुश्किल था।
विज्ञापन


अपने रोल के बारे में ज्यादा ना बताते हुए नवाजुद्दीन ने आगे सिर्फ इतना ही कहा कि उनका रोल श्री देवी की वजह से खास बना है। वह मेरी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और मुझे लगता है कि वह देश की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई अलग-अलग रोल में सामने आने वाले है। इसके लिए वो अपने लुक को लेकर खास मेहनत करते दिख रहें हैं। 'बाबुमोशाय बंदूकबाज', 'मुन्ना माइकल' और 'मंटो' नवाजुद्दीन इन तीन फिल्मों में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़े- रोहित शेट्टी नहीं ये सुपरस्टार करेगा 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें