जरीन खान हाल ही में एक फैशन शो में शामिल होने के लिए ग्वालियर गई। यहां उनके साथ बड़ा अजीब वाकया घटा। जिसके बाद वों मीडिया पर भड़क गई। जरीन ने गुस्से में मीडिया वालों को खूब लताड़ा और बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए ही लौट आईं।
दरअसल, जरीन खान इंटरनेशनल सुपर मॉडल के प्री फिनाले के लिए बुलाई गई थी। जरीन को जज के तौर पर बुलाया गया था। शो के बाद मीडिया के लोग उनसे मिलने होटल पहुंचे।
इसे भी पढ़ें- ईद पर पहले भी धमाल मचा चुके हैं सलमान, सभी फिल्म हुईं थी ब्लॉकबस्टर
लगभग दो घंटे बाद जरीन अपने रूम से बाहर आई और मीडिया से बात करने से मना कर दिया। रूम से कार तक आने के दौरान मीडियाकर्मी लगातार उनसे सवाल पूछते रहे, लेकिन जरीन ने जवाब नहीं दिया।
इसी दौरान किसी पत्रकार का धक्का उन्हें लग गया। जिसके बाद जरीन भड़क गई। वो बोली आपकों पता नहीं है लड़कियों से कैसे बात की जाती है, लगातार पुश किये जा रहे हो, आपको नहीं पता लड़की की रिस्पेक्ट कैसे करते हैं। इतना बोल कर जरीन अपनी कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई।
इसे भी पढ़ें- 'सत्याराज माफी मांगे तो ही 'बाहुबली 2' कर्नाटक में होगी रिलीज', जानें पूरा मामला