मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस ऊषा जाधव ने अपनी एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। ऊषा ने मराठी फिल्म 'धग' में लीड रोल निभाया था जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।
ऊषा बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 'भूतनाथ' में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अमिताभ ने उनका सपोर्ट करते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, ऊषा बहादुर, स्वतंत्र कलाकार और स्ट्रॉन्ग हैं।
ऊषा की वेबसाइट काफी सिंपल है और इस्तेमाल करने में भी आसान है। अपनी इस वेबसाइट से ऊषा ने एक बार फिर लोगों को इंप्रेस कर दिया है।