बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2021 में कई चर्चित जोड़ियां शादी के बंधन में बंधकर एक हो गईं तो वहीं कई ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर तमिल संगीत निर्देशक डी इम्मान ने अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मोनिका रिचर्ड और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। अभी हाल ही में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था। उनके अचानक से सामने आए इस फैसले से सभी को बहुत हैरानी हुई थी। अब इम्मान के उनकी पत्नी से तलाक की खबर ने उनके चाहने वालो और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया है।