फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक-माहिका के रिलेशनशिप के बीच नताशा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, क्रिकेटर के परिवार के साथ आईं नजर

Mon, 06 Apr 2026 05:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Natasa Stankovic: नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जानिए फोटो में क्या है खास। 

विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जुलाई 2024 में उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था, और फिलहाल हार्दिक माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते रहते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इस बीच नताशा स्टेनकोविक ने एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है, क्योंकि वह पोस्ट हार्दिक पांड्या से जुड़ा हुआ है। 

हार्दिक के परिवार के साथ दिखीं नताशा
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक की यह हालिया पोस्ट में वह अपने एक्स-हसबैंड हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ नजर आईं। खास बात यह है कि इसमें हार्दिक की मां नलिनी पांड्या और उनका बेटा अगस्त्य भी दिखाई दे रहे हैं।

तलाक के बाद नताशा बहुत कम ही हार्दिक के परिवार के साथ नजर आई हैं, इसलिए यह तस्वीर फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग रही। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखतीं हैं मॉडल
तलाक के बाद नताशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रख रही हैं। वह ज्यादातर समय अपने बेटे अगस्त्य और अपने करीबी दोस्तों के साथ बिताती हैं। लेकिन इस नई तस्वीर से साफ लगता है कि अलग होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच सम्मान और जुड़ाव अभी भी बना हुआ है, खासकर अपने बेटे की परवरिश के लिए।

कब हुआ था हार्दिक और नताशा का तलाक
बता दें कि नताशा और हार्दिक ने जनवरी 2020 में सगाई की थी और उसी साल लॉकडाउन के दौरान शादी कर ली थी। 2020 में ही उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। बाद में 2023 में दोनों ने फिर से ग्रैंड तरीके से शादी की थी।

लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और जुलाई 2024 में उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। फिलहाल हार्दिक माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें