बॉलीवुड की उभरती बोल्ड नायिकाओं के बीच जंग इतनी तेज हो गयी है कि इनकी फिल्मों के पोस्टर भी एक जैसे आने लगे हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की आने वाली फिल्म 'सुपरमॉडल' का पोस्टर हूबहू पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' से मिलता-जुलता है।
पूनम पांडेय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'नशा' इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले जारी हो गया था। शुक्रवार को वीना मलिक की फिल्म सुपरमॉडल का पोस्टर जारी हुआ।
यह दोनों ही पोस्टर बनावट के आधार पर एक जैसे हैं। अब कौन पोस्टर किसकी कॉपी है यह ठीक नहीं कहा सकता है। क्योंकि वीना मलिक दावा कर रही हैं कि उनकी फिल्म के पोस्टर का डिजाइन पहले ही तय हो गया था। और नशा में इसकी कॉपी की गयी है।
इस फिल्म के पोस्टर लॉच के मौके पर पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने कहा है कि वह अब बिकनी नहीं पहनेंगी। वीना का कहना है कि वे अपनी आगामी फिल्म 'सुपरमॉडल' में इतनी बार बिकनी पहन चुकी हैं कि वो भी अलग अलग रंग और डिजाइन कि वह दोबारा अब इस कपड़े को पहनना नहीं चाहती हैं।
इस फिल्म में वीना के साथ अस्मित पटेल नजर आएंगे। वीना और अस्मित की नजदीकियों की चर्चा बिग बॉस रियलिटी शो में हो चुकी है। दोनों के बीच के इंटीमेट सीन ऑन एयर हो गए थे।