फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: 'मुसलमानों से नफरत करना हुआ आजकल का फैशन, नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप

Mon, 29 May 2023 05:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। नसीरुद्दीन को चुनौती से भरे किरदार निभाना पसंद हैं। हाल ही में जी5 पर उनकी वेब सीरीज ताज: रेन ऑफ रिवेंज रिलीज हुई है। जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैशन हो गई है, सिनेमा के माध्यम से सरकार द्वारा चतुराई से इसे फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन

सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुखर आलोचक कहे जाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि यह चिंताजनक है कि कुछ फिल्मों और शो को दुष्प्रचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में वोट पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। सत्ताधारी दल ने बहुत चतुराई से इसका इस्तेमाल किया है। पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है।

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन ने आगे कहा चुनाव आयोग भी ऐसी चीजों पर कुछ भी नहीं बोलता है। देश में राजनीतिक पार्टियां चुनावों के लिए धर्म का खुलकर का इस्तेमाल करती हैं। चुनाव आयोग हमेशा इन चीजों पर मूक बना रहता है। अगर कोई मुस्लिम लीडर अल्लाह हू अकबर का नाम लेकर वोट मांगता, तो अब तक बवाल खड़ा हो गया होता।
विज्ञापन

नसीरुद्दीन ने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इन चीजों काफी इस्तेमाल करते हैं, हाल ही में उन्होंने इस चीज का इस्तेमाल किया और हार का सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि यह धर्म का इस्तेमाल होना चुनावों में जल्द ही खत्म हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: साउथ इंडस्ट्री में चलता है इन परिवारों का दबदबा, अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक का नाम है शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें