मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए एक्टर ने कहा कि वह (नुपुर शर्मा) फ्रिंज एलिमेंट नहीं बल्कि भाजपा की प्रवक्ता थीं। एक्टर ने कहा कि इस तरह के बयान पाकिस्तान, बांग्लादेश में दिए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'नुपुर शर्मा ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से वह यह बात कह गईं, मुझे कोई ऐसा वीडियो या रिकॉर्डिंग दिखा दें जिसमें इस तरह की बात कही गई हो।' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगर समाज में फैल रही नफरत को रोकना चाहते हैं तो उन्हें आगे आना चाहिए।
बातचीत के दौरान उन्होंने इस पूरे विवाद के लिए न्यूज चैनल और सोशल मीडिया को जिम्मेदार माना। बता दें कि इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। वहीं, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। टिप्पणी पर मुस्लिम समूहों के विरोध के बीच, पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। गौरतलब है कि एक समाचार चैनल में चल रही डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद देखते ही देखने मामले ने तूल पकड़ लिया था।