अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का के साथ विराट भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र किनारे की मिट्टी दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि दोनों ने तस्वीर किसी समुद्र किनारे ली है, जहां वह दोनों एक साथ एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कैजुअल लुक लिया हुआ है। अनुष्का ने डीप नैक प्रिंटेड ड्रेस पहनी है और साथ ही गले में पेंडेड कैरी किया है। वहीं, विराट कोहली नॉर्मल टीशर्ट में हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल 2022 खेलने के बाद रेस्ट पर हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही हैं। हालांकि, अनुष्का ने भी शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लिया है। फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके लिए अभिनेत्री कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। अनुष्का ने कई तस्वीरें शेयर कर अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस की झलक फैंस को दिखाई हैं।