आखिर कब तक चलेगी ये नफरत?
अंत में सवाल उठाते हुए अभिनेता ने पूछा, यह नफरत आखिर कब तक चलेगी? यह वह देश नहीं है जिसमें मैं बड़ा हुआ और जिसे मुझे प्यार करना सिखाया गया था। अब हर जगह निगरानी, सोच पर पहरा और नफरत का माहौल है। जो पहले दो मिनट की नफरत थी, वह अब 24 घंटे की नफरत बन गई है। जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास ‘1984’ का जिक्र करते हुए एक्टर ने सवाल उठाया कि क्या आज की स्थिति उससे मिलती-जुलती नहीं है, जहां किसी बड़े नेता की तारीफ न करना भी देशद्रोह माना जाता है?
‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे नसीरुद्दीन शाह
वर्कफ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक शायर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ शामिल है।