फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: क्या प्रेग्नेंट हैं मृणाल ठाकुर? वीडियो देख फैंस ने पूछा सवाल; हाथ पकड़कर चलते दिखे वरुण धवन

Thu, 05 Feb 2026 02:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur Viral Video: सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस हैरान हैं। वीडियो में वरुण धवन उनको सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर, वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के लिए मृणाल ठाकुर जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो देख फैंस चौंक गए। इस वीडियो में वह प्रेग्नेंट दिख रही हैं। क्या है इस वीडियो की सच्चाई? 

विज्ञापन


मृणाल की प्रेग्नेंसी वीडियो ने फैंस को चौंकाया? 
सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और वरुण धवन एक जगह पर साथ नजर आए। मृणाल पिंक कलर की गाउन ड्रेस में नजर आईं। उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है, ऐसे में वरुण धवन, मृणाल का हाथ थामे उन्हें सपोर्ट दे रहे हैं, चलने में मदद कर रहे हैं। 

   

वरुण को बधाई देते दिखे फैंस 
कुछ लोग तो मृणाल ठाकुर को वीडियो में पहचान ही नहीं पाए हैं। वह उन्हें वरुण धवन की वाइफ नताशा समझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि वरुण धवन की वाइफ प्रेग्नेंट हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वरुण भाई और भाभी को बधाई।'

विज्ञापन


यूजर्स ने वीडियो पर दिए अजब-गजब रिएक्शन?

  • यूजर्स ने जब मृणाल ठाकुर को प्रेग्नेंट देखा तो वह चौंक गए। कई यूजर्स ने इस बात को लेकर सवाल किए। 
  • एक यूजर्स ने कमेंट लिखा, ‘यह प्रेग्नेंट कैसे हो गईं?’
  • एक और यूजर हैरान होते हुए रिएक्शन देता है, ‘अभी से पब्लिसिटी स्टंट हो रहा है। फिल्म रिलीज होने में तो वक्त है।’
  • इसी तरह एक यूजर कमेंट में लिखता है, ‘शूटिंग।’ इस तरह से एक फैन ने यह जता दिया कि वरुण और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 



विज्ञापन

वरुण और मृणाल किस फिल्म की कर रहे हैं शूटिंग?
मृणाल ठाकुर असल में प्रेग्नेंट नहीं हैं। वह और वरुण एक फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। इसमें मौनी रॉय, पूजा हेगड़े जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। फिल्म 'है जवानी है तो इश्क होना है' इसी साल रिलीज होगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें