जहां एक तरफ कैटरीना कैफ के बारे में खबर आयी थी कि उन्होंने एक था टाइगर में स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था।
वहीं दूसरी तरफ नरगिस फाकरी जो कि फिलहाल सिर्फ एक फिल्म पुरानी हैं उनके बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मद्रास कैफे' में अपने सारे स्टंट खुद किये हैं। उन्होंने किसी भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।
यह बात खुद फिल्म के निर्देशक शुजीत सरकार ने बताई है। शुजीत ने नर्गिस को स्टंट सीन्स के लिए बॉडी डबल देने की मांग की थी। लेकिन वह तैयार नहीं हुईं।
उन्होंने कहा कि वह खुद चाहती हैं कि वह अलग तरीके से परफॉर्म करें। शूजीत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नरगिस का असली अंदाज दर्शक अब देखेंगे। नरगिस क्या कर सकती है क्या नहीं, वह यह फिल्म बतायेगी।
नरगिस ने इस फिल्म में अंडवाटर एकशन सीक्वेंस खुद से किया है। नरगिस के इस निर्णय पर सभी हैरत में थे। सेट पर सभी चकित थे। लेकिन नरगिस ने उस स्टंट को बखूबी कर दिखाया।
लगता है बालीवुड की यह अदाकारा एंजेलीना जोली की राह चल पड़ी हैं। स्पष्ट है कि नरगिस खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।