फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अफेयर तो दूर की बात इमरान को पहचानती तक नहीं'

Thu, 20 Apr 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास के साथ नर्गिस फाखरी
विज्ञापन
हाल ही में ऐसी खबरें थी कि नर्गिस फाखरी पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास को डेट कर रही हैं लेकिन जब इस बारे में नर्गिस से पूछा गया तो उनका रिएक्शन चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


नर्गिस और इमरान अब्बास के अफेयर की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब दोनों की साथ में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लेकिन नर्गिस की मानें तो वो इमरान को पहचानतीं तक नहीं। 
मिड डे के मुताबिक, इमरान के साथ अफेयर के बारे में पूछे जाने पर नर्गिस ने कहा, 'मैं तो ये तक नहीं जानती कि वो  कौन है ? और रही बात उस फोटो की तो वो साल भर पुराने के फोटोशूट से है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जानती कौन है इमरान अब्बास: नर्गिस फाखरी

पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास के साथ नर्गिस फाखरी
नर्गिस का ये कमेंट वाकई हैरानी वाला है लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब नर्गिस ने इमरान के लिए कह दिया कि उन्हें फुटेज मिलने दीजिए।

नर्गिस ने कहा, 'पहले मुझे लगा कि मुझे इन अफवाहों पर कमेंट करना चाहिए लेकिन मैं इमरान को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। इन खबरों को लेकर वो काफी एक्साएटेड हो रहे होंगे। मैं किसी भी लाइमलाइट नहीं छीनना चाहती। इमरान को ये मौका एंजॉय करने दीजिए, जो फुटेज उन्हें मिल रही है।'

नर्गिस फाखरी के इस कमेंट पर अब इमरान अब्बास का क्या रिएक्शन होगा ये तो पता नहीं पर इतना तो तय है कि नर्गिस का ये कमेंट उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आने वाला।

इमरान से पहले नर्गिस फाखरी का नाम आदित्य चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। नर्गिस बेशक आदित्य को अपना खास दोस्त बताती हैं लेकिन आदित्य उनके लिए अक्सर अपने प्यार का इजहार करती रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें