भले ही नर्गिस फाखरी और उदय चोपड़ा का अफेयर बॉलीवुड के बाकी जोड़ों की तरह हर वक्त सुर्खियों में न रहा हो और दोनों ने खुलेआम रिश्ता न कबूल किया हो लेकिन दोनों काफी वक्त से साथ थे। अब खबर है कि इन दोनों के बीच भी दरार आ गई है और वजह है शादी।
नर्गिस अपनी फिल्म 'अजहर' के रिलीज होने से कुछ ही हफ्तों पहले ही सब छोड़ छाड़ कर अपने घर न्यू यॉर्क भाग गईं। हालांकि कारणों का पता नहीं है लेकिन नर्गिस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे कुछ वक्त आराम करना चाहती हैं।
अब समाने आ रहा है कि अचानक घर जाने के पीछे वजह थी उदय का शादी से इनकार कर देना।
निर्माताओं को परेशान छोड़ गईं नर्गिस
नर्गिस ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। सूत्रों के मुताबिक,''वैसे तो वे कुछ ईवेंट में गईं लेकिन बीच में ही उनका मन बदल गया और वो देश छोड़ कर चली गई हैं। वो 'अजहर' और 'हाउसफुल 3' को बीच में ही छोड़ कर न्यू यॉर्क चली गई हैं और 'बैंजो' का शेड्यूल भी अधूरा है। उन्होंने वहां भी निर्माताओं को मझदार में छोड़ दिया है।''
सूत्रों का ये भी कहना है कि नर्गिस पूरी तरह तैयार थीं उदय से शादी की खबर का ऐलान करने के लिए लेकिन उदय ने अपना मन बदल लिया जिससे निर्गिस को झटका लगा है।
निर्माताओं को परेशान छोड़ गईं नर्गिस
एक वक्त था जब उदय शादी के लिए बहुत उत्सुक थे और उन्होंने नर्गिस को प्रपोज किया था लेकिन उस वक्त नर्गिस अपने करियर और हॉलीवुड फिल्मों पर ध्यान देना चाहती थीं।
अब स्थिति पलट गई है। नर्गिस की उदय से काफी बड़ी लड़ाई हुई, वो मानसिक रूप से तनाव में आ गईं और रातो रात ही चली गईं। इन सबमें सच कितना है, ये तो पचा नहीं लेकिन उदय और नर्गिस के बीच दूरियां जरूर बढ़ गई हैं।