फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार हुईं टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान, एनसीबी ने पकड़ा रंगे हाथों

Sun, 25 Oct 2020 06:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एनसीबी ने प्रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा है।
  • एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है।
  • प्रीतिका चौहान के पास एनसीबी को 99 ग्राम ड्रग्स मिला है।
विज्ञापन
प्रीतिका चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया गया है। प्रीतिका चौहान पर ड्रग्स का सेवन और सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी ने वर्सोवा के मच्छीमार इलाके में छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी ने प्रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी ने इस ड्रग्स रैकेट में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें अभिनेत्री प्रीतिका चौहान भी हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और जगह-जगह छापेमारी कर रही है। दिवंगत अभिनेता के केस में यह बात सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत को कोई ड्रग्स सप्लाई करता था। जिसके बाद कई ड्रग्स पेडलर को भी गिरफ्तार किया गया था। अब हर दिन एनसीबी की ड्रग्स को लेकर छापेमारी जारी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रीतिका चौहान के पास एनसीबी को 99 ग्राम ड्रग्स मिला है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली प्रीतिका चौहान ने 'संकटमोचन महाबली हनुमान, सावधान इंडिया और जग जननी मां वैष्णोदेवी सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। वह साल 2015 से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें:  Dussehra 2020: प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक, फिल्मी सितारों ने इस अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें