फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने अंतरंग दृश्यों से परेशान है शादीशुदा हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक केतन मेहता द्वारा मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रंग रसिया’ के रिलीज की तैयारियों की खबरें जब से आ रही हैं, इसकी हीरोइन नंदना सेन चिंतित हो गई हैं। छह साल से यह फिल्म डिब्बे में बंद थी। नंदना शादी कर न्यूयॉर्क बस चुकी हैं और उनका दांपत्य जीवन अच्छा चल रहा है। ऐसे में यह फिल्म उनकी नींदें उड़ा रही हैं क्योंकि नंदना फिल्म में राजा रवि वर्मा की प्रेरणा सुगंधा बाई बनी हैं। रवि वर्मा का रोल रणदीप हूडा निभा रहे हैं। हूडा और नंदना के बीच फिल्म में काफी अंतरंग दृश्य हैं, जो शूटिंग के दौरान ही चर्चा का विषय बने थे। कहा जा रहा है कि फिल्म में नंदना ने सेमी-न्यूड सीन भी दिए हैं।
विज्ञापन

खड़ी हुई नई समस्या

सूत्रों के मुताबिक नंदना ने फिल्म प्रमोशन में नई मुश्किल खड़ी कर दी है। नंदना ने निर्देशक से उनका नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने को कहा है। साथ ही उनका फरमान है कि मेरी अनुमति के बिना पोस्टर पर कोई अंतरंग तस्वीर नहीं जारी की जा सकती। जब से नंदना न्यूयॉर्क के नामी पब्लिशर जॉन मैकिंसन से शादी कर वहां बसी हैं तब से उनकी केतन से बातचीत नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि ‘रंग रसिया’ दीवाली पर रिलीज होने की तैयारी में है। नंदना के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, इस हीरोइन को लगता है कि छह साल बाद रिलीज होने जा रही अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए केतन किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन

अतंरंग दृश्य आएंगे चर्चाओं में

चर्चा है कि फिल्म के अंतरंग दृश्यों को पोस्टरों और मीडिया में जारी किया जा सकता है। हालांकि शूटिंग कि दिनों में नंदना को फिल्म में अपने ऐसे दृश्यों की चिंता नहीं थी। तब उन्होंने खुद कहा था कि नग्नता दो रूपों में दिखाई जा सकती है। अगर आप नारी के शरीर को उपभोग की वस्तु के रूप में दिखाते हैं तो यह उसका अपमान है लेकिन ‘रंग रसिया’ में नारी शरीर के जरिये नारी शक्ति को दिखाया गया है। अब फिल्म की रिलीज के दौरान नंदना की चिंताओं से साफ है कि शादी के बाद उनकी सोच में परिवर्तन आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें