फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन से था नाना पाटेकर का कनेक्शन: बचपन में इस शख्स से दूर रखती थीं मां, जानें क्या था मामला?

Thu, 08 Oct 2026 06:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar: नाना पाटेकर का आज सुबह निधन हो गया है। इस मौके पर हम आपको बताने वाले हैं कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो क्या होते।
 
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को अपनी अदाकारी के लिए सराहा गया है। फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें पद्मश्री से लेकर कई नेशनल फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा था। उन्होंने बताया था कि अगर वह फिल्मों में नहीं होते, तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाते। उनके मुताबिक वह गैंगस्टर मन्या सुर्वे के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अगर अभिनेता ना होते तो क्या होते नाना?
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में नाना पाटेकर ने बताया कि अगर वह फिल्मों में नहीं आते, तो उनकी जिंदगी उन्हें एक अलग दिशा में ले जा सकती थी। उन्होंने खुलासा किया कि उनका गुस्सा उन्हें गलत रास्ते पर ले जा सकता था। उन्होंने माना कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में चले जाते। उन्होंने बचपन में कई झगड़े किए। 

नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वभाव पर क्या बोले नाना?
नाना के मुताबिक उनके गुस्सैल स्वभाव की वजह से लोग उनसे डरते थे। उन्होंने माना कि अब उनका स्वभाव काफी शांत हो गया था। उनके गुस्सैल स्वभाव की वजह से उन्हें लगता था कि वह खतरनाक रास्ते पर जा सकते थे।

नाना पाटेकर: 'वह आपको गाली भी दे सकते थे', बड़े भाई की तरह की थी मनोज बाजपेयी की मदद; अभिनेता ने सुनाए किस्से

नाना के रिश्तेदार है डॉन
नाना पाटेकर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मुंबई के डॉन मन्या सुर्वे से उनके रिश्तेदार हैं। मन्या सुर्वें अभिनेता के मामा के बेटे थे। उन्होंने कहा 'मन्या सुर्वे मेरा भाऊ था।'
विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
मां ने ननिहाल के साए से बचाया
नाना के मुताबिक उनकी मां ने बच्चों को मुंबई से दूर मुरुड‑जानजीरा में परवरिश की, ताकि उनका भविष्य अच्छा हो। अगर उनकी मां ऐसा नहीं करतीं, अलग राह अपनाते। उनके मुताबिक उनकी मां ननिहाल का साया उन पर नहीं पड़ने देना चाहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें