इस वक्त बॉलीवुड पर देश और दुनिया की जनता का सबसे ज्यादा ध्यान है। इसलिए नहीं कि अब अगली फिल्म कौन-सी रिलीज होगी बल्कि इसलिए कि अब कौन एक्टर #MeToo के जाल में फंसा है। बता दें कि पूरा बॉलीवुड #MeToo मूवमेंट के जरिए सकते में आ गया है कब किसपर आरोप मढ़ दिया जाए कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ऐसे में #MeToo को लेकर एक्टर अनिल कपूर का बयान आया है जिसमें वह इस मुहिम की तारीफ कर रहे हैं....
न्यूज एजेंसी एएनआई ने जब अनिल कपूर से #MeToo को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मेरे घर में तीन महिलाए हैं और वे सभी आत्मनिर्भर हैं, मैं उन सबकी बातें सुनता हूं और मुझे लगता है कि पूरे देश को महिलाओं को सुनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि लड़कियां हर मामले में सुपीरियर होती हैं। उन्हें एक बार जरूर सुनना चाहिए, हमें यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि महिला क्या कहना चाहती है। उन्होंने एकबार फिर से #MeToo अभियान की तारीफ की और कहा जो भी हो रहा है बहुत ही जबरदस्त हो रहा है।'
बता दें कि अनिल कपूर को यौन शोषण के आरोप में फंसे एक्टर नाना पाटेकर के साथ सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के दोनों पार्ट में साथ देखा गया था। दोनों की कॉमेडी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन आपको यह भी बता दें कि अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने #MeToo को लेकर तनुश्री दत्ता और कंगना को घेर इस मुहिम पर निशाना साधा था।