पिता-बेटे के बीच दोस्ती का रिश्ता
वीडियो संदेश में नमाशी ने कहा, ''मैं अपने माता-पिता का बहुत अच्छा दोस्त हूं। मेरे पिता मेरे दोस्त हैं। हम घर में उन्हें पापा नहीं, मिथुन कहकर बुलाते हैं। वह हमारे मांगे बिना ही हमें सब कुछ दे देते हैं। मैं एक दिन अपनी मां से कह रहा था कि हमें जिंदगी में बहुत कुछ मिला और इसके लिए हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए हैं। उन्होंने हमें सब कुछ देते हुए हमें जमीन से जोड़े रखा। वह अब 73 साल के हैं और उन्होंने हर फिल्म में बहुत ईमानदारी से काम किया है। उनकी करियर सलाह हमेशा यही रहती है कि अपना 100 प्रतिशत दो।''
Sunday Box Office: वीकएंड में बढ़ी 'लियो' की कमाई, 12वीं फेल भी पास, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
बेरोजगार बैठे थे मिथुन
उन्होंने कहा, “2000 के दशक में एक ऐसा दौर था, जब उनकी फिल्में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, लेकिन मैंने उन्हें कभी निराश नहीं देखा। अपने 45 साल के करियर में, वह कोविड-19 के दो वर्षों के अलावा कभी भी घर पर नहीं बैठे । उनके पास हमेशा बहुत काम रहता है। उनका स्टारडम कभी खत्म नहीं हुआ। वह ऑफ-स्क्रीन भी मेरे हीरो हैं। हर चीज के लिए धन्यवाद पिताजी।” बेटे की ओर से यह प्यारा संदेश सुन मिथुन चक्रवर्ती भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
Chef Pooja Dhingra Interview: कानून की पढ़ाई बीच में छोड़ बनीं शेफ, कमर्शियल किचन में महिलाओं की कमी पर कहा...